• 03/01/2023

VIDEO: प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया योद्धा, इशारों ही इशारों में BJP नेताओं पर कसा तंज, बोलीं- अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, इन्हें नहीं खरीद पाए

VIDEO: प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया योद्धा, इशारों ही इशारों में BJP नेताओं पर कसा तंज, बोलीं- अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, इन्हें नहीं खरीद पाए
Spread the love

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद आज से एक बार फिर से शुरु हो गई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी के गाजियाबाद पहुंची। लोनी बॉर्डर पर प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए भाई राहुल गांधी को योद्धा बताया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए मोदी सहित बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अडानी अंबानी ने बड़े-बड़े नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को खरीद नहीं पाए।

प्रियंका ने कहा, “मेरे बड़े भाई इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। क्योंकि पूरा सत्ता का जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे हटे नहीं। इन पर एजेंसी लगाई गईं लेकिन ये डरे नहीं। योद्धा हैं… योद्धा हैं। अडाणी जी अंबानी जी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए। देश के सारे सरकारी पीएसयू खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न ही खरीद पाएंगे।”

प्रियंका ने कहा कि लोग कहते हैं कि राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती। ठंड से इन्हें बचाओ, इन्हें जैकेट तो पहना दो.. डर नहीं लगता भाई की सुरक्षा पर? मेरे भाई सच का कवच पहन कर चल रहे हैं। भगवान इनका ख्याल रखेंगे। इन्हें कुछ नहीं होगा।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें: आरक्षण पर राज्यपाल से मंत्रियों ने मांगा इस्तीफा, जन अधिकार रैली में टीएस सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैम्प पर किया हमला, BGL भी दागा

Related post

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…
राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कांग्रेस की बर्बादी के लिए ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा…

Spread the loveसंभल: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- कांग्रेस की ​बर्बादी के लिए…