• 17/03/2023

पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खाई नींद की गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इस वजह से उठाया कदम

पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खाई नींद की गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इस वजह से उठाया कदम
Spread the love

यूपी के कानपुर में बीजेपी नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री विक्की छाबड़ा और उनकी पत्नी ने नींद की गोली खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना फजलगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद विक्की छाबड़ा की पत्नी ने नींद की गोलियां खा ली। जिसके कुछ देर बाद छाबड़ा ने भी गोलियां खा ली। दोनों की हालत बिगड़ती देखकर बच्चों ने पड़ोसियों को फोन किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विक्की छाबड़ा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलते ही उनके समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। आपको बता दें छाबड़ा यूपी पंजाब अकादमी के उपाध्यक्ष के अलावा भाजयुमो दिल्ली के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Also Read: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

Related post

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…
लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर…
मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की हत्या, तीसरे को पानी में बहाया…वारदात से सहमे आसपास के लोग

मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेरहम…