• 29/03/2023

ED Raid: CG में कोल के बाद अब शराब कारोबारियों, IAS, ढेबर परिवार, गैंगस्टर सहित कईयों के यहां ED का छापा, जाने कहां-कहां चल रही दबिश

ED Raid: CG में कोल के बाद अब शराब कारोबारियों, IAS, ढेबर परिवार, गैंगस्टर सहित कईयों के यहां ED का छापा, जाने कहां-कहां चल रही दबिश
Spread the love

अवैध कोल परिवह लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी की टीम ने दूसरे दिन भी राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग औऱ भिलाई में छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीम ने IAS अधिकारी, गैंगस्टर, शराब कारोबारी और ठेकेदारों के यहां दबिश दी।

Also Read: DA के बाद कर्मचारियों के लिए फिर आई बड़ी खुशखबरी, अब HRA में होने जा रहा है इजाफा, जाने कब और कितना बढ़ेगा

ईडी की टीम आज राजधानी रायपुर में IAS अनिल टुटेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू भाटिया, मनदीप चावला, विनोद सिंह, दुर्ग में गैंगस्टर विनोद बिहारी, भिलाई में पप्पू बंसल के अलावा एक उद्योगपति के भी ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

Also Read: 80 घायल: CG में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत 80 घायल 

बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही ईडी की टीम सभी के ठिकानों पर पहुंच गई। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है।

Also Read: धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को सुनाएंगे रामकथा, यहां से मिला है आमंत्रण, बोले- 4-5 साल जिंदा रहा तो.. 

इससे पहले कल ईडी की टीम ने उद्योगपति कमल सारडा के आवास और दफ्तर के अलावा महासमुंद से कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, सीए प्रतीक जैन, मंदिर हसौद में रहने वाले जमीन दलाल सुरेश बांदे के ठिकानों पर पहुंची। इसके अलावा कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर भी कार्रवाई की थी।

Also Read: कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर हुआ फैसला, जानें खुशखबरी मिली या झटका

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…