• 08/04/2023

‘थप्पड़ के बाद मिठाई’: विधायक बृहस्पत सिंह ने मांगी माफी, बैंक कर्मियों से मारपीट मामले का पटाक्षेप

‘थप्पड़ के बाद मिठाई’: विधायक बृहस्पत सिंह ने मांगी माफी, बैंक कर्मियों से मारपीट मामले का पटाक्षेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पिछले 4 दिनों से बैंक कर्मियों और विधायक बृहस्पत सिंह के बीच चल रहे थप्पड़ कांड का आज पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्षों की पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई। विधायक और बैंक कर्मियों ने अपनी गलती मानी। विधायक ने अपने कृत्य को अनुचित माना और कहा कि आवेश में आकर जो उन्होंने किया, वो नहीं करना था, उसका खेद है। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जारी विवाद को समाप्त करने पर समझौता किया।

Also Read: CG में यहां 2 समुदाय के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत, सब इंस्पेक्टर सहित के 4 घायल 

आपको बता दें 3 अप्रैल को विधायक बृहस्पत सिंह बैंक पहुंचे और वहां कर्मचारियों को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। थप्पड़ कांड के बाद बैंककर्मयों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। वहीं विधायक भी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को विधायक का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपने कृत्य को जायज बताया था औऱ बैंक कर्मियों को चोर कहा था।

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

लेकिन अगले दिन ही विधायक के सुर थोड़ा ढीले पड़ गए और पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में बैंक कर्मियों के साथ उन्होंने बैठक की। बृहस्पत सिंह ने अपने कृत्य के लिए खेद व्यक्त किया वहीं बैंक कर्मियों के तेवर भी ढीले पड़े, उन्होंने भी पूरे विवाद का पटाक्षेप करने की इच्छा जताई और विधायक के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पूरे विवाद का पटाक्षेप कर दिया।

Also Read: कांग्रेस को 3 दिन के भीतर तीसरा बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता का पोता BJP में शामिल 

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…