• 17/04/2023

Video: गोल्डन टेंपल में लड़की को जाने से रोका, चेहरे पर तिरंगा कराई थी पेंट, सेवादार ने बोला- ये पंजाब है इंडिया नहीं

Video: गोल्डन टेंपल में लड़की को जाने से रोका, चेहरे पर तिरंगा कराई थी पेंट, सेवादार ने बोला- ये पंजाब है इंडिया नहीं
Spread the love

अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल में प्रवेश करने से एक लड़की को रोक दिया गया। रोकने की वजह लड़की के गाल पर भारतीय तिरंगा पेंट था। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को रोकने वाला शख्स कहता दिखाई दे रहा है कि यह पंजाब है इंडिया नहीं। वीडियो सामने आऩे से मचे बवाल के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लड़की के चेहरे पर पेंट किया हुआ झंडा तिरंगा नहीं था।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की को रोकने वाले पगड़ीधारी सिख से एक शख्स पूछता है कि हां जी सरदार जी, आपने इस गुड़िया को अंदर जाने से रोका,क्या कारण है? रोकने वाला शख्स कहता है कि ये फ्लेग साफ करवाइए। जिस पर उससे पूछा जाता है कि क्यों यह इंडिया नहीं है? तो उसने जवाब दिया कि यह पंजाब है।

Also Read: अब इस राज्य में महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता, कर्मचारियों का DA भी बढ़ा 

इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि यह एक सिख धर्मस्थल है, हर धार्मिक स्थान की अपनी मर्यादा होती है। हम सभी का स्वागत करते हैं। अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं। उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था।

Also Read: DA: कर्मचारियों को मिल सकता है 46 फीसदी ​DA, जानें सरकार कब लेने वाली है फैसला 

आपको बता दें अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जो देशभक्ति के जज़्बे में अपने चेहरे पर तिरंगा बनवाते हैं। उसके बाद गोल्डन टेंपल भी जाते हैं।

Also Read: 11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती 

Related post

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक – टंक राम वर्मा

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक – टंक…

Spread the love00 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान 00 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व…
राज्यपाल डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक थॉट्स अबाउट गॉड का किया विमोचन

राज्यपाल डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक थॉट्स अबाउट गॉड…
राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन 14 अगस्त को रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में

राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह एवं छायाचित्र…

Spread the loveविभाजन की पीड़ा को स्मरण कर एकता और सद्भाव का संकल्प लेगा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य…