• 14/04/2023

DA: कर्मचारियों को मिल सकता है 46 फीसदी ​DA, जानें सरकार कब लेने वाली है फैसला

DA: कर्मचारियों को मिल सकता है 46 फीसदी ​DA, जानें सरकार कब लेने वाली है फैसला
Spread the love

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल जुलाई में सरकार महंगाई भत्ते (DA) में फिर से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के ट्रेंड को आगे भी जारी रख सकती है। पिछले दो बार से सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर रही है। पहली बार 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी तब की गई थी जब महंगाई भत्ता 34 फीसदी था। उसके बाद पिछले महीने से ही सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

पिछले 4 महीने की ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई महीने में मोदी कैबिनेट एक बार फिर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। AICPI के आंकड़े आना अभी बाकी है। जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि DA में यह बढ़ोत्तरी 3 फीसदी की होगी या फिर 4 फीसदी की।

बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर 

7th Pay Commission के तहत केन्द्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना दिया जा रहा है। अब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 से 3.68 गुना किया जा सकता है।

आपको बता दें कोविड काल के दौरान सरकारी कर्मचारियों के डीए को सरकार ने फ्रीज कर दिया था। बाद में एक साथ 11 फीसदी का इजाफा किया गया था। जुलाई 2021 में डीए में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया था। अक्टूबर 2021 में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद एक बार और 3 फीसदी का इजाफा किया गया था। उसके बाद पिछले साल डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी और अब फिर से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई। जिसके बाद महंगाई भत्ता अब 42 फीसदी हो चुका है।

Also Read: इस राज्य में महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता, कर्मचारियों का DA भी बढ़ा 

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…