• 27/04/2023

शहीद जवानों के शव को CM भूपेश ने दिया कांधा, नम आंखों से जवानों के शवों को गृह ग्राम किया रवाना

शहीद जवानों के शव को CM भूपेश ने दिया कांधा, नम आंखों से जवानों के शवों को गृह ग्राम किया रवाना
Spread the love

दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों के शवों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांधा दिया। इससे पहले दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए उनके पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित उपस्थित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। जिसके बाद उनके पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों नें जवानों की गाड़ी पर तगड़ा आईईडी विस्फोट किया था। जिसमें डीआरजी के 10 जवान और गाड़ी का एक ड्राइवर शहीद हो गया था।

जो जवान शहीद हुए हैं उनमें जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है।

Related post

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी…
दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…