• 11/05/2023

ED Breaking: ईडी ने CG में एक बड़े शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

ED Breaking: ईडी ने CG में एक बड़े शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Spread the love

कोल के बाद अब छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई जारी है। 2000 करोड़ के शराब घोटाले में अनवर ढेबर के बाद ईडी ने एक बड़े शराब कारोबारी को भिलाई से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी का नाम त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन है। ढिल्लन छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारियों में से एक है। उनके शराब का कारोबार छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब और झारखंड में भी फैला हुआ है।

आपको बता दें इससे पहले ईडी की टीम ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था। अनवर ढेबर को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे रिमांड पर लिया है। जहां लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में अभी कई और बड़ी गिरफ्तारियां होना बाकी है।

Related post

Aaj ka Rashifal 26 September 2026: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में रखनी होगी सावधानी, कुंभ वाले खानपान पर दें ध्यान, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 September 2026: मेष राशि वालों…

Spread the loveAaj ka Rashifal 26 September 2026: ग्रहों की बदलती चाल और चंद्रमा की स्थिति का असर हर राशि के…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…