• 11/05/2023

कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर

कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा में रफ्तार के दर्दनाक कहर का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 6 स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई वहीं 4 बच्चे घायल हैं। हादसे के बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं नाराज ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड चक्का जाम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बच्चे हर रोज की तरह आज सुबह भी स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां मौजूद बच्चों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में  2 बच्चों की मौत हो गई वहीं 4 बच्चे घायल हैं जिन्हें इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Related post

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक…