• 31/08/2023

बगैर नंबर शेयर किए कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, एलन मस्क X पर ला रहे हैं बड़ा फीचर

Spread the love

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है तब से वे इस पर लगातार बड़े बदलाव किए हैं। यहां तक कि ट्विटर से इसका नाम बदलकर उन्होंने X रख दिया है। अब मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे X पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सेवा की शुरआत करेंगे, वह भी बगैर फोन नंबर के। यह फीचर iOS, Android, Mac और Windows सभी प्लेटफॉर्म्स पर दिया जाएगा।

मस्क ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जल्दी ही इस प्लेटफॉर्म में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर भी शामिल किया जाएगा। यानी कि यूजर्स को वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केवल यूजरनेम के जरिए उनसे दोनों फीचर्स के जरिए जुड़ा जा सकता है।

मेटा के दोनों प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सअप पर यूजर्स को ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के दोनों फीचर मिल रहे हैं।

प्रीमियम यूजर्स को पहले मिल सकता है

माना जा रहा है कि ये दोनों फीचर्स X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को पहले मिल सकता है। इससे पहले कंपनी कई ऐसे फीचर्स अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ही प्रदान कर रही है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…