• 31/08/2023

KBC 15 को मिलने वाला है पहला करोड़पति, क्या जीत पाएगा 7 करोड़ रुपये

KBC 15 को मिलने वाला है पहला करोड़पति, क्या जीत पाएगा 7 करोड़ रुपये
Spread the love

पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15 वें सीजन का इन दिनों टीवी पर प्रसारित हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस गेम शो को काफी पसंद किया जा रहा है। हर सीजन में कोई न कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बनता है। लैकिन इस बार एक कंटेस्टेंट ना सिर्फ 1 करोड़ रुपये जीतेगा बल्कि ये हो सकता है कि वह 7 करोड़ रुपये जीत जाए।

दरअसल शो का नया प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इतने सालों में ज्ञान के इस मंच से मैंने कितने ही लोगों को करोड़पति बनते हुए देखा है। लेकिन हर बार उस एक सवाल पर सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि हमारी और पूरे देश की धड़कन थम सी जाती है और वो है 7 करोड़ का सवाल। इसके बाद बिग बी बोलते हैं 16वां प्रश्न 7 करोड़ रुपये। फिर कंटेस्टेंट को दिखाया जाता है जो घबराहट में पानी पीते हैं।

सोनी टीवी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पूछे जाते हैं कई सवाल पर हर बार पूरे देश की नजरें और दिल की धड़कनें रुक जाती हैं 7 करोड़ के सवाल पर। देखिए कौन बनेगा करोड़पति 4-5 सितंबर, सोमवार-मंगलवार रात को 9बजे।’

Related post

जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार : अरुण साव

जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और…

Spread the loveराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री प्रदेशभर 845 खिलाड़ियों और 150 से…

Spread the loveराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री प्रदेशभर 845 खिलाड़ियों और 150 से…
‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम

‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में…

Spread the loveराज्य के 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को पीपीई किट वितरित, 1374 के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए,…