• 31/08/2023

मेट्रो में मास्टरबेट करने लगा युवक, स्पर्म नाबालिग लड़की पर गिराया

मेट्रो में मास्टरबेट करने लगा युवक, स्पर्म नाबालिग लड़की पर गिराया
Spread the love

दिल्ली मेट्रो से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। रक्षाबंधन के दिन खचाखच भरी मेट्रो में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत की। आरोपी युवक मेट्रो के अंदर हस्तमैथुन (Masturbation) करने लगा और नाबालिग पर वीर्य (sperm) गिरा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिल्ली मेट्रो के रेड लाइन की बुधवार रात के लगभग 8:30 बजे की है। रक्षाबंधन की वजह से मेट्रो में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक ने मास्टरबेट किया और अपना स्पर्म लड़की के ऊपर गिरा दिया। लड़की मां को इस घिनौनी हरकत की जानकारी होते ही वह सीलमपुर स्टेशन पर उतर गई। आरोपी को यह गंदी हरकत करते देख दो यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को सौंप दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इससे पहले 11 अगस्त को एक 23 वर्षीय युवक शिवम शर्मा को पुलिस ने अरेस्ट किया था। आरोपी 7 अगस्त को मंडी हाउस मेट्रो में एक लड़की को देखकर उसे अश्लील इशारे करते हुए मास्टरबेट किया था। पीड़िता प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी जबकि आरोपी प्लेटफार्म नंबर 2 पर था। लड़की ने आरोपी की इस गंदी हरकत की जानकारी मेट्रो स्टेशन में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियो को दी। लेकिन जैसे ही सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे तब तक वह दूसरी मेट्रो में बैठकर फरार हो गया था।

वीडियो हुआ था वायरल

ऐसा ही एक और मामला अप्रैल में आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 27 सेकंड के इस वीडियो में ट्रेन की सीट पर बैठा एक युवक मास्टरबेट करता दिखाई दिया था। वीडियो में दिख रहा था कि एक युवती के बगल में बैठा युवक मोबाइल में कोई वीडियो देखते हुए वहीं मास्टरबेट करने लगा।

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में की पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11…
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने वाले, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम…

Spread the loveदिल्ली के जंगपुरा स्थित ज्वेलरी शोरुम में करोड़ों के जेवरात चोरी करने वालों को पकड़ने में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर…