• 01/09/2023

नोटों से भरी कार पकड़ाई, 1 करोड़ रुपये बरामद

नोटों से भरी कार पकड़ाई, 1 करोड़ रुपये बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ रुपये बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। जो कि दिल्ली से ओडिशा के संबलपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि चिल्फी घाटी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट में गाड़ियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को एक गाड़ी में बड़े पैमाने पर नोटों की गड्डियां मिली। युवकों से नोटों के बारे में पूछताछ की गई और उनसे वैध दस्तावेजों की पुलिस ने डिमांड की लेकिन गाड़ी में मौजूद युवक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

उधर पुलिस पूछताछ में सिर्फ इस बात का ही पता चल पाया है कि युवक दिल्ली के फरीदाबाद से ओडिशा के संबलपुर जा रहे थे। युवकों के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और वे इसे ओडिशा क्यों ले जा रहे थे। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

पकड़े गए युवकों में निशांत वैद्य पिता भरत भूषण वैद्य उम्र 35 व राहुल पिता विरोद रावत उम्र 32 दोनों निवासी फरीदाबाद। नरेन्द्र कुमार पिता देवी सहाय उम्र 33 निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, विपिन पिता सुंदर सिंह उम्र 23 निवासी दिल्ली।

Related post

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए, राजनीतिक बयानबाजी से सच नहीं बदलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों…

Spread the loveकांग्रेस की राजनीति का पुराना चरित्र ‘फूट डालो और राज करो’, जहां जाते हैं वहां गुटबाजी करते हैं :…
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…..

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में…