• 01/09/2023

Gang Rape: राखी बांधकर लौट रही सगी बहनों से 10 युवकों ने किया गैंगरेप

Gang Rape: राखी बांधकर लौट रही सगी बहनों से 10 युवकों ने किया गैंगरेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 10 लोगों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िता गुरुवार को रक्षाबंधन का मनाकर एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। उसी दौरान रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे वे रिम्स अस्पताल तक पहुंचे, कुछ युवक उनका रास्ता रोक लिए। आरोपी बदमाशों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की। फिर दोनों युवतियों को सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद घर पहुंची पीड़िताओं ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने इस पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम घनश्याम निषाद, नयन साहू, पूनम ठाकुर, लव तिवारी, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, युगल किशोर, कृष्णा साहू, प्रहलाद साहू औऱ लक्ष्मी ध्रुव है। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव और बाकी के आरोपी उमरिया, टेकारी और बोरा गांव के निवासी हैं।

हत्या और बलात्कार के मामले में जेल जा चुका

इनमें से पूनम ठाकुर आदतन अपराधी बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मंदिर हसौद और आरंग थाने में हत्या और बलात्कार सहित 5 मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपी 17 अगस्त 2013 को जमानत पर रिहा हुआ है। जेल से छूटने के 15 दिन बाद ही उसने फिर वारदात को अंजाम दिया।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…