• 01/09/2023

नोटों से भरी कार पकड़ाई, 1 करोड़ रुपये बरामद

नोटों से भरी कार पकड़ाई, 1 करोड़ रुपये बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ रुपये बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। जो कि दिल्ली से ओडिशा के संबलपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि चिल्फी घाटी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट में गाड़ियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को एक गाड़ी में बड़े पैमाने पर नोटों की गड्डियां मिली। युवकों से नोटों के बारे में पूछताछ की गई और उनसे वैध दस्तावेजों की पुलिस ने डिमांड की लेकिन गाड़ी में मौजूद युवक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

उधर पुलिस पूछताछ में सिर्फ इस बात का ही पता चल पाया है कि युवक दिल्ली के फरीदाबाद से ओडिशा के संबलपुर जा रहे थे। युवकों के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और वे इसे ओडिशा क्यों ले जा रहे थे। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

पकड़े गए युवकों में निशांत वैद्य पिता भरत भूषण वैद्य उम्र 35 व राहुल पिता विरोद रावत उम्र 32 दोनों निवासी फरीदाबाद। नरेन्द्र कुमार पिता देवी सहाय उम्र 33 निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, विपिन पिता सुंदर सिंह उम्र 23 निवासी दिल्ली।

Related post

CG : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

CG : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले करते…
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में बड़ा फेरबदल ,बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले , देखे पूरी लिस्ट

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में बड़ा फेरबदल ,बड़े…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग की…
CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30…