• 01/09/2023

कांग्रेस विधायक के भाई के खिलाफ गैर इरातन हत्या की FIR, क्रशर मशीन में मजदूर की दबने से हुई थी मौत

कांग्रेस विधायक के भाई के खिलाफ गैर इरातन हत्या की FIR, क्रशर मशीन में मजदूर की दबने से हुई थी मौत
Spread the love

मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के भाई के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। तीन महीने पहले विधायक के भाई विनोद जायसवाल के अवैध क्रशर प्लांट में एक मजदूर की दबने से मौत हो गई थी।

घटना 4 जून की है। विधायक विनय जायसवाल के भाई विनोद जायसवाल खड़गंवा थाना क्षेत्र में अवैध रुप से क्रेशर प्लांट का संचालन कर रहे थे। इस खदान में 30 वर्षीय राजू उर्फ आनंद सिंह क्रशर मशीन ऑपरेटर था। खदान में काम करते वक्त वो क्रशर मशीन में फंसे पत्थर को निकाल रहा था। इसी दौरान लाइट गुल हो गई और जब लाइट आई तो वो मशीन की प्लेट में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विधायक के भाई का नाम सामने आने की वजह से पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विधायक के भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसके 3 महीने बाद पुलिस ने विधायक के भाई विनोद जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।का

Related post

ब्रेकिंग : दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

ब्रेकिंग : दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों…

Spread the loveरायपुर। विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से मामले मुकदमे की पैरवी…
Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान!…

Spread the loveबीजापुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Ornab) को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी…
CG : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

CG : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले करते…