• 08/09/2023

आरक्षक दूसरे की पत्नी के साथ मना रहा था रंगरेलियां, तभी पहुंच गया पति और काट डाला प्राइवेट पार्ट

आरक्षक दूसरे की पत्नी के साथ मना रहा था रंगरेलियां, तभी पहुंच गया पति और काट डाला प्राइवेट पार्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दूसरे की पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाना एक पुलिस आरक्षक के लिए महंगा पड़ गया। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया और उसने आरक्षक पर हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। आरक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरक्षक रोहित सिंह परिहार पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला जब घर में अकेली रहती तब-तब आरक्षक उसके घर पहुंच जाता और दोनों रंगरलियां मनाने लगते।

बीती रात भी आरक्षक रोहित सिंह परिहार महिला के घर में था। दोनों जब पूरी दुनिया को भूलकर एक दूसरे की बाहों में खोए हुए थे तभी महिला का पति भी पहुंच गया। मौके पर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी को दूसरे मर्द की बाहों में देखा तो वह आग बबूला हो गया। उस ने ना आव देखा ना ताव.. गुस्से घर में पड़ा सब्जी काटने का हंसिया उठाया और आरक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक के हाथ की एक उंगली औऱ उसका प्राइवेट पार्ट कट गया।

घटना के बाद आरक्षक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे बिलासुपर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…