• 08/09/2023

उसे खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद- पत्नी के पास आया मैसेज, रेलवे ट्रैक पर मिला लापता फौजी का शव

उसे खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद- पत्नी के पास आया मैसेज, रेलवे ट्रैक पर मिला लापता फौजी का शव
Spread the love

हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता हुए सेना के एक जवान का शव संदिग्ध हालत में रेल की पटरी से बरामद हुईपर मिला है। जवान अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन वह लापता हो गया था। उसका शव मिलने के साथ ही उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज आया जिस से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही अब सेना की इंटेलीजेंस अलर्ट हो गई है। और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

मूलत: यूपी के कानपुर का रहने वाला पवन शंकर सेना में हवलदार के पद पर पदस्थ था। अंबाला कैंट में उसकी तैनाती थी। जवान 6 सितंबर की शाम से लापता था। उसकी यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी।

बुधवार को उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक वाट्सअप मैसेज आया। जिसमें लिखा था ‘आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद। इंडियन आर्मी को जो करना है वो कर ले, बचा ले अपने सैनिक को।’ जिसके अगले दिन रेल पटरी के पास पवन का शव मिला।

बताया जा रहा है कि जवान के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। उधर अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…