• 09/09/2023

G20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, भारत की बड़ी कामयाबी

G20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, भारत की बड़ी कामयाबी
Spread the love

दिल्ली में चल रहे G-20 सम्मेलन के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई है। समिट के दूसरे सेशन में पीएम मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए जानकारी दी कि नई दिल्ली डिक्लेरेशन पारित कर दिया गया है। उन्होंने जी-20 शेरपाओं, मंत्रियों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी-20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।”

साझा घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति इस लिहाज से भी खास है कि नवंबर 2022 में इंडोनेशिया समिट में जारी घोषणा पत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई थी।

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन को जी20 इंडिया लीडर्स समिट में आधिकारिक तौर पर अपना लिया गया है। आज के युग को मानव-केंद्रित वैश्वीकरण के स्वर्ण युग के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जी20 की अध्यक्षता ने इस लक्ष्य की दिशा में अथक प्रयास किया है।”

Related post

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026: अक्टूबर महीने का दूसरा दिन कई राशियों के लिए नई खुशियां, धन लाभ…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…