• 09/09/2023

‘फ्लाइट के साथ तुम्हें भी खरीद लूंगा’, एयरहोस्टेस से बदसलूकी करने वाले BJP के दलित नेता को विमान से उतारा

‘फ्लाइट के साथ तुम्हें भी खरीद लूंगा’, एयरहोस्टेस से बदसलूकी करने वाले BJP के दलित नेता को विमान से उतारा
Spread the love

बीजेपी के एक दलित नेता को प्रोटोकॉल तोड़ने और एयरहोस्टेस के साथ दुर्व्यहार करने के आरोप में फ्लाइट से उतार दिया गया। बीजेपी नेता के साथ ही उनके 10 साथियों को भी फ्लाइट से उतारा गया। बीजेपी नेता की वजह से फ्लाइट तकरीबन आधा घंटा विलंब से उड़ी।

मामला बीते मंगलवार का बताया जा रहा है। असम के कछार जिले के बीजेपी नेता सुजीत दास चौधरी अपने साथियों के साथ सिलचर के कुंबीरग्राम हवाई अड्डे से कोलकाता जाने वाले विमान में सवार हुए।

फ्लाइट के अधिकारियों के मुताबिक बीजेपी नेता फ्लाइट की टेकऑफ के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। चालक दल के सदस्यों ने उन्हें समझाया और मोबाइल बंद करने का अनुरोध किया तो वे उनसे दुर्व्यव्हार करने लगे।

अधिकारी के मुताबिक, “बीजेपी नेता ने एयरहोस्टेस को धमकाना शुरु कर दिया और कहा कि वे फ्लाइट के साथ-साथ उसे भी खरीदने की क्षमता रखते हैं।”

फ्लाइट के कैप्टन ने बीजेपी नेता सुजीत दास द्वारा किए जा रहे दुर्व्यव्हार और प्रोटोकॉल के उल्लंघन की वजह से उऩ्हें उतारने का आदेश दिया। बीजेपी नेता के साथ यात्रा कर रहे उनके 10 समर्थक भी इस फैसले के विरोध में विमान से उतर गए।

हालांकि बाद में सुजीत दास चौधरी ने दावा किया कि उन्हें विमान से नहीं उतारा गया था। बल्कि वे विमान की खराब स्थिति को देखते हुए उसमें यात्रा करने से इंकार कर दिए थे। बीजेपी नेता का कहना था कि फ्लाइट की सीटें टूटी हुई थी, एसी काम नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही विमान में स्वच्छता की कमी थी। उन्होंने चालक दल के सदस्यों को एसी ठीक करने और सफाई का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने दुर्व्यव्हार करना शुरु कर दिया। जिसकी वजह से मैंने फ्लाइट छोड़ने का निर्णय लिया।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगले दिन बीजेपी नेता उसी फ्लाइट में अपने साथियों के साथ कोलकाता की यात्रा की।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…