• 17/09/2023

G20 समिट कल से छत्तीसगढ़ में, विदेशी मेहमान पहुंचे रायपुर, ऐसे हुआ स्वागत

G20 समिट कल से छत्तीसगढ़ में, विदेशी मेहमान पहुंचे रायपुर, ऐसे हुआ स्वागत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में होने वाली जी-20 समिट में शामिल होने विदेशी मेहमान रायपुर पहुंचने लगे हैं। रायपुर पहुंचने पर इन विदेशी मेहमानों का परंपरागत छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ी वेषभूषा धारण की हुई युवतियों ने विदेशी डेलीगेट्स को तिलक लगाकर छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाया। एयरपोर्ट के बाहर छत्तीसगढ़ के कलाकार राउत नाचा कर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट गायब, भड़की BJP ने कहा- देश के टुकड़े-टुकड़े करना ही राहुल गांधी का एजेंडा

जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की मीटिंग नवा रायपुर में 18 और 19 सितंबर को है। इस बैठक में 28 देशों के डेलीगेट्स शामिल हो रहे हैं। समिट को देखते हुए नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ी संस्कृति की थीम पर सजाया गया है। बैठक में शामिल होने दुनिया भर से आये प्रतिनिधि अपने साथ छत्तीसगढ़ की सुंदर स्मृतियों के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की चिन्हारी भी साथ लेकर जाएंगे। छत्तीसगढ़ की चिन्हारी इस गिफ्ट पैक में वनोपजों से बनाये गये खास प्रोडक्ट होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 168 चूहे पकड़ने रेलवे ने फूंक डाले 69 लाख रुपये? अब रेलवे ने कही ये बात

विदेशों से आने वाले प्रतिनिधियों को गिफ्ट पैक में प्रदेश में होने वाले मिलेट्स से बने कूकीज दिये जाएंगे। छत्तीसगढ़ में उत्पादित किये जाने वाले एलोवीरा जेल, अश्वगंधा चूर्ण की लोकप्रियता भी देश भर में है। डेलीगेट्स को गिफ्ट में यह भी प्रदान किये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: न्यूड फोटो-वीडियो: इंस्टाग्राम में युवती ने पोस्ट की अपनी और रिश्तेदारों के न्यूड फोटो, बेडरुम के वीडियो भी डाली, लाइक-कमेंट पाने तोड़ी सारी सीमा

इसके साथ ही चिन्हारी के रूप उन्हें बस्तर आर्ट का उपहार भी दिया जाएगा। यहां ढोकरा कला से बनाई गई एक प्रतिमा फ्रेम में आबद्ध कर उन्हें प्रदान की जाएगी। इस कला का थीम चार आदिवासी युवतियों को लेकर है। वे नृत्यरत हैं और एक दूसरे का हाथ थामे हुए है। इस प्रतिमा से बस्तर की सुंदरता और लोकजीवन की समृद्धि की झलक डेलीगेट्स को मिल सकेगी। साथ ही हजारों वर्ष पुराने छत्तीसगढ़ के लोककलाकारों की प्रतिभा से भी वे वाकिफ हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुआ ऐसा.. शॉक्ड रह गए सब, वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

Related post

Aaj ka Panchang 28 October 2026: कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

Aaj ka Panchang 28 October 2026: कार्तिक कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 28 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष, सिंह और वृश्चिक समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष, सिंह और…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ…
छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…