• 16/09/2023

कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट गायब, भड़की BJP ने कहा- देश के टुकड़े-टुकड़े करना ही राहुल गांधी का एजेंडा

कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट गायब, भड़की BJP ने कहा- देश के टुकड़े-टुकड़े करना ही राहुल गांधी का एजेंडा
Spread the love

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। दोनों ही पार्टी एक दूसरे के खिलाफ कोई भी मौका नहीं चूकती। लेकिन ये क्या कांग्रेस ने एक बार फिर बैठे-बिठाए बीजेपी को बड़ा मौका दे दिया है। कांग्रेस के ऑफिशियल वीडियो में नॉर्थ ईस्ट को हटाकर भारत का अधूरा नक्शा दिखाया गया है। जिसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अमित मालवीय ने कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े करना ही राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है।

दरअसल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज करने के लिए एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जारी किया है। एनीमेशन द्वारा बनाए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच बातचीत को दिखाया गया है। इसी वीडियो में भारत का नक्शा अधूरा दिख रहा है। नक्शे में नॉर्थ ईस्ट के राज्य नहीं हैं।

अमित मालवीय ने इसी वीडियो का कुछ हिस्सा और तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा किया है। जिसमें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, “कश्मीर के बाद, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक वीडियो में अब पूरे उत्तर-पूर्व (NE) को भारत के नक्शे से काट दिया है। क्या पूर्वोत्तर को चीन को सौंपना राहुल गांधी द्वारा चीनियों के साथ हस्ताक्षरित एमओयू का हिस्सा है? भारत का विभाजन राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह खतरनाक और कुटिल है।

Related post

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30…
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न…

Spread the loveतिल्दा नेवरा।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों…