• 28/09/2023

बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आज! शाह और नड्डा की बैठक के बाद हो सकती है घोषणा, इन सांसदों के नामों की चर्चा

बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आज! शाह और नड्डा की बैठक के बाद हो सकती है घोषणा, इन सांसदों के नामों की चर्चा
Spread the love

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज रायपुर पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राज्य के नेताओं के साथ दोनों नेताओं की मैराथन बैठक चल रही है। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन जारी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप दिया जाएगा।

इसके साथ आज ही प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान करने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक एमपी के तर्ज पर बीजेपी बड़ी संख्या में सांसदों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है।

इससे पहले बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें सांसद विजय बघेल को पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने चुनाव में उतारा गया है। इसी तरह राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद गोमती साय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा कुछ अन्य सांसदों के नामों की भी चर्चा है, जिन्हें बीजेपी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष, सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल सहित कई नेता शामिल है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…