• 30/09/2023

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें आपके राज्य में कब रहेगी छुट्टी

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें आपके राज्य में कब रहेगी छुट्टी
Spread the love

Bank Holidays in October 2023: इस साल अक्टूबर के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। त्योहारी सीजन के बीच 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने देश भर में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा, महालाया, काती बीहू, लक्ष्मी पूजा है तो वहीं गांधी जयंती और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती भी है। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार को पड़ने वाली नियमित छुट्टियां भी इसमें शामिल है। अक्टूबर महीने के शुरुआत ही रविवार से हो रही है। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक 11 छुट्टियां ऐसी है जो या तो गजेटेड है या फिर त्योहारी। बैंकों में पड़ने वाले कुछ अवकाश क्षेत्रीय भी होते हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में किस राज्य में कब रहेगी बैंक की छुट्टियां

2 अक्टूबर, सोमवार: महात्मा गांधी जयंती, राष्ट्रीय अवकाश, सभी बैंक बंद रहेंगे
14 अक्टूबर, शनिवार: महालया (कोलकाता)
18 अक्टूबर, बुधवार : कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
21 अक्टूबर, शनिवार : दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
23 अक्टूबर, सोमवार : दुर्गा पूजा, आयुध पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)
24 अक्टूबर, मंगलवार : दशहरा/दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर…पूरे भारत में)
25 अक्टूबर, बुधवार : दुर्गा पूजा (गंगटोक)
26 अक्टूबर, गुरुवार : दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर)
27 अक्टूबर, शुक्रवार: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
28 अक्टूबर, शनिवार: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)
31 अक्टूबर, सोमवार : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद)

बता दें इन 11 छुट्टियों के बाद साथ ही वीकेंड छुट्टियां भी पड़ रही है। 14 और 28 अक्टूबर (दूसरा और चौथा) शनिवार होने के साथ ही महालया और लक्ष्मीपूजा भी पड़ रहा है। इस लिहाज से अक्टूबर 2023 में कुल मिलाकर 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड छुट्टियां

1 अक्टूबर: रविवार
8 अक्टूबर: रविवार
14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
15 अक्टूबर: रविवार
22 अक्टूबर: रविवार
28 अक्टूबर: चौथा शनिवार
29 अक्टूबर: रविवार

Related post

2 दिन में निपटा लें बैंक के काम, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका, जानिए वजह?

2 दिन में निपटा लें बैंक के काम, इसके…

Spread the love21 मार्च के बाद अब बैंक सिर्फ 2 दिन ही खुलेंगे, क्योंकि कुछ दिन में होली का त्योहार शुरू…
अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, इन तिथियों से पहले निपटा लें काम

अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, इन…

Spread the loveद तथ्य डेस्क।  यदि बैंक से संबंधित कोई काम है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि त्योहारी सीजन अगस्त…