• 11/10/2023

मतदान की तारीख में यहां हुआ बदलाव, जाने अब किस दिन डाले जाएंगे वोट

मतदान की तारीख में यहां हुआ बदलाव, जाने अब किस दिन डाले जाएंगे वोट
Spread the love

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख में चुनाव आयोग ने बदलाव किया है। प्रदेश में अब 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके पहले भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीख 23 नवंबर तय की थी। दरअसल 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। ऐसे में उस दिन बड़ी संख्या में शादियां हो सकती है। जिसकी वजह से तारीख बदलने की अलग-अलग संगठनों की तरफ से मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए तारीख में बदलाव किया गया है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इन पांचों राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजस्थान में धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने वोटिंग के लिए मुकर्रर की तिथि 23 नवंबर को लेकर चिंता जाहिर की। संगठनों का कहना था कि 23 नवंबर को काफी शादियां हैं। ऐसे में वोटिंग में परेशानी आएगी।

चुनाव आयोग ने कहा, “वोटिंग की तारीख में बदलवा को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मीडिया पर मांग उठ रही थी। उनका कहना था कि मतदान की तारीख दे दिन बड़े पैमान पर शादियां हैं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है। लॉजिस्टिक प्रभावित हो सकते हैं। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।”

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…