• 11/10/2023

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की एक और कार्रवाई, खाद्य विभाग के विशेष सचिव को सभी जिम्मेदारियों से हटाया

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की एक और कार्रवाई, खाद्य विभाग के विशेष सचिव को सभी जिम्मेदारियों से हटाया
Spread the love

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय दूर संचार सेवा (ITS) अफसर मनोज सोनी से तत्काल प्रभाव से उनकी सारी जिम्मेदारियों से हटा दिया है। मनोज सोनी विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के साथ ही एमडी मार्कफेड औऱ एमडी नान का अतिरिक्त प्रभार पर थे। आयोग ने नई नियुक्तियों के लिए राज्य शासन से 3 अधिकारियों का पैनल मांगा है।

इसके साथ ही आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टर और 3 एसपी को हटा दिया है। आयोग ने जिन अफसरों को हटाया है उनमें रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा के अलावा राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण है।

आयोग ने दो एडिशनल एसपी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है उनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग एडिशनल एसपी संजय ध्रुव का नाम शामिल है।

 

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…