• 17/10/2023

‘सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजो’, महिला सांसद रेणुका सिंह के बिगड़े बोल

‘सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजो’, महिला सांसद रेणुका सिंह के बिगड़े बोल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसे में प्रत्याशियों के उटपटांग बयान भी सामने आ रहे हैं। तीन दिन पहले खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने पीए को गाली दे रहे थे। अब केन्द्रीय मंत्री और भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के बिगड़े बोल सामने आए हैं। रेणुका सिंह ने सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजने की बात कही है।

सोमवार को रेणुका सिंह नामांकन दाखिल करने भरतपुर पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बात भी की। बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें उसके बाद मेरे लिए सवाल करें।

इससे पहले रविवार को रेणुका सिंह ने गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ रैली निकाली थी। केन्द्रीय मंत्री ने संबंधित कार्यालय से इसके लिए कोई भी अनुमति नहीं ली थी और न ही कोई आवेदन ही सौंपा था। उड़न दस्ते ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेणुका सिंह को आचार संहिता उल्लंघन की नोटिस थमाकर उन्हें 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर विकास…
किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों…

Spread the love00 बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा के 30 से अधिक गांवों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण को मंजूरी 00 हर केंद्र को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र…

Spread the loveडोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों…