- 18/10/2023
Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की पहले केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ डीए 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ ही कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी और पेंशनधारकों को पेंशन आएगी। इसके साथ ही जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है।
केन्द्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मोदी सरकार का यह फैसला दशहरा और दीवाली के ठीक पहले आया है। ऐसे में केन्द्रीय कर्मचारियों की यह दीवाली खुशियों की सौगात लेकर आई है।




