• 18/10/2023

कांग्रेस में बगावत, टिकट कटने से नाराज विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कांग्रेस में बगावत, टिकट कटने से नाराज विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकटों के ऐलान के बाद बगावत शुरु हो गई है। टिकट कटने से नाराज कांकेर जिले के अंतागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बगावत कर दी है। अऩूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अनूप नाग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन फॉर्म लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उऩ्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने के लिए कहा है।

अनूप नाग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बगावत कहना उचित नहीं होगा। जनता ने मुझे पिछले चुनाव में आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने बड़े ईमानदारी से विकास के कार्यों को धरातल पर लाया। हम यह सोचकर चल रहे थे कि कार्यों से मूल्यांकन होगा। हमें टिकट मिलेगी।

नाग ने आगे कहा कि जिस दिन से टिकिट की घोषणा हुई है, मेरे पूरे परलकोट, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र की माता बहनें आहत हैं और लगातार फोन कर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप से चुनाव लड़ने का दबाव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा न तो किसी भी राजनीतिक पार्टी क्षेत्रीय पार्टी से बात हुई है और न मैं किसी के पक्ष में जाने वाला हूं। स्वंत्रत रूप से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर फाइट करूंगा।

आपको बता दें अंतागढ़ विधानसभा से कांग्रेस ने विधायक अनूप नाग का टिकट काटकर रुपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। रुपसिंह को टिकट देने से नाग के समर्थकों में भारी नाराजगी है। उनके समर्थक क्षेत्र में लगातार मीटिंग कर रहे हैं।

उधर अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि फार्म लेना अलग बात है, उसे जमा करना दूसरी बात है और लड़ना तीसरी बात है। हमें पूरा विश्वास है कि अनूप नाग हमारे साथ हैं।

टिकट की घोषणा: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, कई विधायकों की टिकट कटी, देखिए सूची

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…