• 20/10/2023

प्रगति नगर में पंचमी पर महाआरती के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रगति नगर में पंचमी पर महाआरती के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Spread the love

देशभर में भक्ति और शक्ति का पर्व नवरात्रि धूम-धाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी नवरात्रि में विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। प्रगति नगर कैम्प -1 के बीएसपी क्वार्टर लाईन में प्रगति दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के पंचमी के अवसर पर महाआरती की गई। इसके साथ ही कन्याओं और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस अवसर पर भा.ज.यु.मो. के जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा ने कहा – “महाआरती के साथ माताओं व बहनों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य उनकी प्रतिभा व उनके अंदर के छिपे हुए खिलाड़ी को बाहर निकालना है। खेलों में महिलाओं की भागीदारी से महिलाओं और उनकी क्षमताओं के प्रति समाजिक दृष्टिकोण बदल सकता है।”

प्रतियोगिताओं का आरंभ पंचमी के दिन कुर्सी दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता से हुआ। जहां रंगोली प्रतियोगिता में पहले चरण समाप्त हुआ तो वहीं कुर्सी दौड़ में बालिका युवती व महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार बांटे गए। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार चांदनी झा व द्वितीय पुरस्कार आकृति, युवती वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुहानी सिंह व द्वितीय पुरस्कार निधि मिश्रा, महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार पिंदर कौर व द्वितीय पुरस्कार गुरमीत कौर को मिला।

इस अवसर पर समिति के सदस्य चमकौर सिंह, हरदीप सिंह, राजत झा, सौरभ सिंह, रंजन झा, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, रोहित सिंह, रोहित मिश्रा, चंदन झा, ऋषि मिश्रा, मोहित तिवारी व अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…