• 20/10/2023

SEX रैकेट: स्पा सेंटरों और होटलों की आड़ में देह व्यापार , 100 से ज्यादा गिरफ्तार

SEX रैकेट: स्पा सेंटरों और होटलों की आड़ में देह व्यापार , 100 से ज्यादा गिरफ्तार
Spread the love

गुजरात पुलिस ने स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों और होटलों के आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में राज्य में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 805 से ज्यादा स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों के साथ ही होटल्स पर छापामार कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। गृहमंत्री  हर्ष सांघवी के आदेश के बाद पुलिस ने प्रदेश भर में ये कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदेश में 851 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 152 लोगों को पकड़ा। जिनमें से 105 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 27 स्पा सेंटरों और होटल्स का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं 103 एफआईआर भी दर्ज की गई है।

वडोदरा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और लोकल ब्रांच ने ओल्ड पादरा रोड में छापे के दौरान देह व्यापार में धकेली गई 4 लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने यहां 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…