• 23/10/2023

Video: ‘पांच साल में पहली बार आए हैं..’ वोट मांगने पहुंचे थे CG विधानसभा अध्यक्ष, महिला ने लगाई जमकर फटकार

Video: ‘पांच साल में पहली बार आए हैं..’ वोट मांगने पहुंचे थे CG विधानसभा अध्यक्ष, महिला ने लगाई जमकर फटकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। नेता वोट मांगने जनता की चौखट पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जनता भी नेताओं की जमकर खबर ले रही है औऱ उनसे पिछले पांच वर्षों का हिसाब-किताब मांग रही है। ऐसा ही एक वाक्या आज उस वक्त हुआ जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और सक्ती से कांग्रेस उम्मीदवार चरणदास वोट मांगने के लिए जनसंपर्क पर निकले थे। इस दौरान उन्हें जनता की जमकर खरी-खोटी सुननी पड़ी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें महंत इस सीट से साल 2018 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सक्ती विधानसभा क्षेत्र के टोहिलडिह गांव का है। चरणदास महंत जनसंपर्क और प्रचार के लिए इस गांव पहुंचे थे। महंत को देखते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। महंत उनसे चर्चा कर रहे थे कि एक महिला वहां पहुंच गई और उसने विधायक महोदय से पिछले पांच साल के कामकाज का हिसाब किताब मांग लिया।

महिला ने विधायक की क्लास लगाते हुए कहा कि आप लोग को साल में कम से कम एक बार तो आना चाहिए। आप पांच साल में पहली बार आए हैं। महिला की बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसका समर्थन किया। यहां तक कि चरणदास महंत के साथ आए लोगों ने भी महिला की बात सुनकर ताली बजाई। इस दौरान चरणदास महंत शांत रहकर महिला की बात सुनते रहे।

महिला ने कहा कि गांव में पानी के साथ ही कई तरह की समस्याएं हैं जिसका समाधान नहीं हुआ। उसके परिवार के लोग पानी-बिजली के लिए कलेक्टर तक के पास गए थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कहा पांच साल में कम से कम बार तो आप लोगों को आना चाहिए।

आपको बता दें चरणदास महंत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

घोषणावीरों के गुब्बारे जनता फोड़ रही- अरुण साव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस वीडियो को एक्स (X) पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उधर “घोषणा वीर” अगले 5 साल के लिए घोषणा के गुब्बारे छोड़ते रहे, इधर बहनें, घोषणा वीर गैंग को बिठाकर बीते 5 साल के गुब्बारों को पकड़-पकड़ कर फोड़ती रही!”

 

Related post

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की…
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए…
अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध

अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और…

Spread the loveरायपुर। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी…