• 23/10/2023

CG Election: 30 प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, जानें कहां से कितने उम्मीदवार हैं मैदान में

CG Election: 30 प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, जानें कहां से कितने उम्मीदवार हैं मैदान में
Spread the love
छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण की 20 सीटों के लिए नाम वापसी के बाद अब 233 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन 30 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की।  उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में  13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी शेष बचे हैं।
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना तिथि 3 दिसंबर 2023 है।

Related post

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की…
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए…
अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध

अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और…

Spread the loveरायपुर। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी…