• 24/10/2023

रावण का शव आज भी है सुरक्षित, नहीं हुआ था अंतिम संस्कार, इस गुफा में है मौजूद, जानें सबसे रहस्यमय गुफा का रहस्य

रावण का शव आज भी है सुरक्षित, नहीं हुआ था अंतिम संस्कार, इस गुफा में है मौजूद, जानें सबसे रहस्यमय गुफा का रहस्य
Spread the love

आज देश भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिसके प्रतीक के स्वरुप जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। श्रीलंका में तकरीबन 50 ऐसी जगह है जिसका ताल्लुक रामायण से है। भगवान राम द्वारा रावण का वध किए 10 हजार साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन माना जाता है कि रावण का शव आज भी श्रीलंका में सुरक्षित रखा है।

रावण का यह शव श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों के बीच एक पहाड़ी में स्थित गुफा में आज भी सुरक्षित है। रैगला के जंगल में स्थित पहाड़ी की 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव मौजूद है। दशानन के शव को सुरक्षित रखने के लिए उस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है और ममी की तरह उसे रखा गया है। लेप की वजह शव हजारों साल से वैसा का वैसा ही है।

श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह रिसर्च किया है। रिसर्स के मुताबिक जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है। इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना मौजूद है, जिसकी रखवाली नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक लंकाधिपति रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम ने उसका शव अंतिम संस्कार के लिए दशानन के भाई विभिषण को सौंप दिया था। लेकिन राजगद्दी संभालने की जल्दबाजी में विभिषण ने रावण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था और उसे वैसे ही वहीं छोड़ दिया था।

ऐसा कहा जाता है कि रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ लेकर चले गए थे। उनका मानना था कि रावण की मौत क्षणिक है और वह फिर से जीवित हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Related post

संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के…

Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। निचली अदालत ने मामले में गिरफ्तार सभी 22…
“राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

“राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता, संस्कृति और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव…
दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp…

Spread the love नई दिल्ली।  दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। लोग…