• 27/10/2023

FIR: आचार संहिता उल्लंघन पर छत्तीसगढ़ में पहली FIR, चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं देने पर BJP प्रत्याशी पर दर्ज हुआ मामला

FIR: आचार संहिता उल्लंघन पर छत्तीसगढ़ में पहली FIR, चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं देने पर BJP प्रत्याशी पर दर्ज हुआ मामला
Spread the love

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केन्द्रीय मंत्री और भरतपुर-सोनहत से बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रेणुका सिंह के खिलाफ पुलिस ने सोनहत थाना में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब नहीं देने पर बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। रेणुका सिंह पर आदर्श आचार संहित उल्लंघन के तीन मामले हैं। आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब  मांगा था लेकिन बीजेपी प्रत्याशी ने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।

आपको बता दें बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह 15 अक्टूबर को बिना अनुमति के लंबे काफिले के साथ रैली निकालकर प्रचार करने पर दिया गया था। उड़न दस्ते ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी थी। जिस पर आयोग ने उन्हें नोटिस देकर 3 दिन के भीतर जवाब देने कहा था। बीजेपी प्रत्याशी को भड़काऊ भाषण देने पर दूसरा नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं वो नेता हूं जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं।

Related post

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24…

Spread the loveनारायणपुर।  नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई…
ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का…

Spread the loveबिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सरकारी…
मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों का…