• 04/11/2023

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी वारदात, नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी वारदात, नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या
Spread the love

विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने चुनाव का प्रचार कर रहे बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे थे। आज शाम कौशल नार के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। बीजेपी नेता की हत्या के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें नक्सली लगातार विधानसभा चुनाव की धमकी दे रहे हैं। नक्सलियों ने कांकेर में बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। अब घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…