• 05/11/2023

Big Breaking: महादेव बुक सहित 22 सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट को केन्द्र ने किया बैन

Big Breaking: महादेव बुक सहित 22 सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट को केन्द्र ने किया बैन
Spread the love

केन्द्र सरकार ने सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MITY) ने महादेव बुक और रेड्डीअन्ना प्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। ईडी के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने ये कार्रवाई की है। एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के सीएम ने महादेव ऐप को बैन नहीं किए जाने पर सवाल उठाया था। सीएम भूपेश ने ऐप पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर पीएम मोदी पर सवाल उठाए थे।जिसके एक दिन बाद केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया। सरकार पिछले डेढ़ सालों से इसकी जांच कर रही है। वास्तव में, ईडी से पहला और एकमात्र अनुरोध प्राप्त हुआ है और इस पर कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह के अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका था।”

Related post

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…
CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले, सहायक परियोजना अधिकारी भी इधर से उधर, देखें आदेश..!!

CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ…
CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…