• 08/08/2026

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार
Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में जारी इस भर्ती विज्ञापन से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इन पदों में सहायक अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता, संयंत्र परिचारक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती राज्य की तीनों प्रमुख विद्युत कंपनियों – जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन – में की जाएगी।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर अविलंब भर्ती करने के निर्देश दिए थे। उनके इन निर्देशों के अनुरूप, पॉवर कंपनियों में बड़ी संख्या में हो रही यह भर्ती न केवल हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि उपभोक्ताओं तक निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब विद्युत क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां एक साथ निकाली गई हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष  सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। राज्य बनने के बाद से प्रदेश में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। जहाँ राज्य गठन के समय करीब 18.91 लाख उपभोक्ता थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 67 लाख हो गई है। इसी प्रकार, विद्युत मांग 1334 मेगावाट से बढ़कर 7083 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, साथ ही पारेषण और वितरण प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है। इन सभी कार्यों के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 1235 पदों में द्वितीय श्रेणी के 189, तृतीय श्रेणी के 711 और चतुर्थ श्रेणी के 335 पद भरे जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547, ट्रांसमिशन कंपनी में 96, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 और तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद शामिल हैं। सबसे अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400, प्लांट अटेंडेंट के 300, सहायक अभियंता के 146 और कनिष्ठ अभियंता के 122 पद हैं। विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियम व शर्तें तथा आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…