• 06/11/2023

ED Action: विधायक थे मीटिंग में और उठा ले गई ईडी, ये है मामला

ED Action: विधायक थे मीटिंग में और उठा ले गई ईडी, ये है मामला
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधायक को गिरफ्तार किया है। पंजाब से आप विधायक जसवंत सिहं गुज्जण माजरा को ईडी ने आज उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। विधायक के ऊपर 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड के आरोप में कार्रवाई की गई है। गुज्जण माजरा पंजाब के अमरगढ़ से विधायक हैं।

पिछले साल सितंबर 2022 में ईडी की टीम ने जसवंत सिंह गज्जण माजरा के घर पर छापामार कार्रवाई की थी। उस दौरान ईडी ने उनके घर से 32 लाख रुपये नगद,  और 3 मोबाइल फोन जब्त किया था।

आपको बता दें बैंक ऑफ धोखाधड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने पिछले साल मई 2022 में सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में जसवंत सिंह गज्जण माजरा 3 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। सीबीआई ने कहा था कि छापे में 16.57 लाख रुपये, 88 विदेशी मुद्रा और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।

सीबीआई ने लुधियाना स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा द्वारा मालेरकोटला के गौंसपुरा में गज्जण माजरा की फर्म के खिलाफ शिकायत के बाद जांच किया था।  बैंक की शिकायत में कहा गया है कि उसके निदेशकों के माध्यम से फर्म ने बंधक स्टॉक को छुपाया था और गलत और बेईमान इरादे से बही ऋणों को डायवर्ट किया था। ताकि इसे लेनदार बैंक को निरीक्षण के लिए और सुरक्षित लेनदार के रूप में वसूली के लिए उपलब्ध न कराया जा सके। बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…