• 18/11/2023

टीम इंडिया की जर्सी देख भड़की ममता बैनर्जी, कहा- खिलाड़ियों पर गर्व है लेकिन …

टीम इंडिया की जर्सी देख भड़की ममता बैनर्जी, कहा- खिलाड़ियों पर गर्व है लेकिन …
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम की प्रेक्टिस जर्सी के रंग को देखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भड़क गई हैं। उन्होंने जर्सी के रंग में बदलाव को सियासी बताया है। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर खेल के भगवाकरण का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के उद्घाटन अवसर पर पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने न केवल क्रिकेट टीम की प्रैक्‍टि‍स जर्सी, बल्‍क‍ि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग जोड़ दिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “वे पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में विजेता होंगे, लेकिन भाजपा वहां भी भगवा रंग लेकर आए और हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में अभ्यास करते हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।”

ममता बैनर्जी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का उदाहरण देते हुए कहा, ”मैंने एक बार देखा था। मायावती ने अपनी एक मूर्ति बनवाई थी। उसके बाद, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना। इस तरह की नौटंकी हमेशा फायदे की ओर नहीं ले जा सकती. सत्ता आती और जाती रहती है।”

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र देश की जनता का है, न कि केवल एक पार्टी की जनता का। उनकी टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ममता बैनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, ”कुछ दिनों के बाद वह सवाल कर सकती हैं कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग क्यों है। हम ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं समझते हैं।”

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…