• 22/11/2023

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, जमीन बिकवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में 4 युवकों ने लूटी आबरू

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, जमीन बिकवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में 4 युवकों ने लूटी आबरू
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जमीन बिकवाने के नाम पर महिला को एक फार्म हाउस बुलवाया गया। जहां 4 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह पुलिस थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह घरेलू कामकाज करती है। अभनपुर में उसके पति के नाम पर जमीन है। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद उसकी सही लोकेशन उसे नहीं मिल रही थी। इसी सिलसिले में वहां रहने वाले 4 युवकों के संपर्क में वह आई।

युवकों ने महिला की जमीन बिकवाने का झांसा देकर 5 नवंबर को उसे फार्म हाउस बुलाया और उसके साथ चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ इसके पहले भी कई बार दुष्कर्म किया गया लेकिन वह डर की वजह से खामोश रही। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related post

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी सूची!

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से…
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और…
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से,…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर…