• 22/11/2023

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, जमीन बिकवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में 4 युवकों ने लूटी आबरू

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, जमीन बिकवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में 4 युवकों ने लूटी आबरू
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जमीन बिकवाने के नाम पर महिला को एक फार्म हाउस बुलवाया गया। जहां 4 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह पुलिस थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह घरेलू कामकाज करती है। अभनपुर में उसके पति के नाम पर जमीन है। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद उसकी सही लोकेशन उसे नहीं मिल रही थी। इसी सिलसिले में वहां रहने वाले 4 युवकों के संपर्क में वह आई।

युवकों ने महिला की जमीन बिकवाने का झांसा देकर 5 नवंबर को उसे फार्म हाउस बुलाया और उसके साथ चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ इसके पहले भी कई बार दुष्कर्म किया गया लेकिन वह डर की वजह से खामोश रही। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related post

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने दी ये चेतावनी

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने…

Spread the loveरायपुर। वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड…
शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, इस वजह से रद्द हुआ आदेश……

शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक झटका लगा है। मुंगेली जिले में 9 सहायक…
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम जेवड़नखुर्द तथा बोड़ला विकासखंड के ग्राम…