• 24/11/2023

नेवी के 8 पूर्व अफसरों की सजा के खिलाफ भारत की याचिका स्वीकार, कतर की अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा

नेवी के 8 पूर्व अफसरों की सजा के खिलाफ भारत की याचिका स्वीकार, कतर की अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा
Spread the love

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ कतर की अदालत ने याचिका को स्वीकार कर ली है। भारत सरकार द्वारा यह याचिका दायर की गई  है। जिस पर अदालत में जल्दी सुनवाई शुरु की जाएगी।

आपको बता दें कतर की एक अदालत ने 26 अक्टूबर को जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के 8 अफसरों को मौत की सजा सुनाई थी। इन्हें अगस्त 2022 में इजराइल के लिए जासूस के रुप में काम करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अफसर डहरा ग्लोबल टेक्नॉलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम करते थे।

जिन अफसरों को कतर की अदालत ने सजा सुनाई थी उनमें कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश हैं। इन्हें कतर की खुफिया एजेंसी ने 30 अगस्त को दोहा से गिरफ्तार किया था।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…