• 24/11/2023

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से 2 मजूदरों की मौत, 1 घायल

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से 2 मजूदरों की मौत, 1 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नारायपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए नक्सलियों के आईईडी की चपेट में तीन ग्रामीण आ गए। जिसमें दो ग्रामीण की ब्लास्ट में मौत हो गई।  वहीं एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना आमदई निको माइंस इलाके का है। तीनों ग्रामीण पेशे से मजदूर थे। शुक्रवार सुबह तीनों जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाई गई आईईडी पर एक ग्रामीण का पैर पड़ गया। जिसके बाद ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए छोटे डोंगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…