• 23/11/2023

ED: फिल्म सिंघम के इस एक्टर की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया तलब

ED: फिल्म सिंघम के इस एक्टर की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया तलब
Spread the love

फिल्म सिंघम सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रणव ज्वेलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें तलब किया है। ईडी ने सोमवार को पोंजी स्कीम चलाने के आरोप में त्रिचि स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वेलर्स में छापा मारा था। छापे में ईडी ने दस्तावेजों के अलावा, 23.70 लाख रुपये की नगदी, 11.60 किलोग्राम वजन के बुलियन/सोने के आभूषण जब्त किए गए थे।

आरोप है कि प्रणव ज्वेलर्स ने कथित तौर पर सोने में निवेश पर हाई रिटर्न का वादा कर आम जनता से 100 करोड़ रुपये एकत्र किए। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, प्रणव ज्वेलर्स के ब्रांड एंबेसडर थे। इस मामले में वो जांच के दायरे में हैं।

ईडी ने अपने बयान में कहा, “जांच से पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स और अन्य जुड़े व्यक्तियों ने सराफा/सोने के आभूषणों की खरीद की आड़ में सार्वजनिक धन को फर्जी संस्थाओं/प्रवेश प्रदाताओं को हस्तांतरित करके जनता को धोखा दिया।”

ईडी ने आगे कहा, “जांच से ये भी पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स की पुस्तकों में आपूर्तिकर्ता पार्टियां प्रवेश प्रदाता थीं, जिन्होंने जांच के दौरान प्रणव ज्वैलर्स को 100 करोड़ से अधिक की राशि के लिए समायोजन करने की बात कबूल की और बैंक भुगतान के बदले आरोपी व्यक्तियों को नकद देने की बात भी कबूल की।”

 

Related post

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने दी ये चेतावनी

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने…

Spread the loveरायपुर। वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड…
शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, इस वजह से रद्द हुआ आदेश……

शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक झटका लगा है। मुंगेली जिले में 9 सहायक…
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम जेवड़नखुर्द तथा बोड़ला विकासखंड के ग्राम…