• 27/11/2023

20 की मौत: बारिश ने मचाया हाहाकार, गुजरात में बिजली गिरने से 20 की मौत

20 की मौत: बारिश ने मचाया हाहाकार, गुजरात में बिजली गिरने से 20 की मौत
Spread the love

देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदला है। गुजरात में बैमौसम बारिश ने हाहाकार मचा दिया। रविवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बारिश से बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई।

पश्चिमी गुजरात में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई। वहीं सूरत, नवसारी, भावनगर, राजकोट, मोरबी में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को गुजरात के 251 तालुकाओं में से 220 में 50 मिमी तक बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

गुजरात में हुई बारिश से राज्य के अलग-अलग स्थानों में 20 लोगों की मौत हुई। एसईओसी अधिकारी ने बताया कि दाहोद जिले में 4, भरूच में 3 तापी में 2 और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोटाद, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गुजरात में हुई मौतों पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा, “गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी अपूरणीय क्षति के लिए मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…