• 26/11/2023

जिहादी वीडियो देखा करता था प्रयागराज कांड का आरोपी लारेब, मोबाइल ने उगले कई राज, चौंकाने वाले खुलासे

जिहादी वीडियो देखा करता था प्रयागराज कांड का आरोपी लारेब, मोबाइल ने उगले कई राज, चौंकाने वाले खुलासे
Spread the love

प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से प्राणघातक हमला करने वाला बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी लारेब हाशमी अपने मोबाइल पर ज्यादातर जिहादी तकरीरें सुनता था। जिसमें कि कई पाकिस्तानी मौलानाओं की तकरीरें थी। पुलिस को उसके मोबाइल के सर्च हिस्ट्री में ज्यादातर लिंक जिहादी चरित्र के मिले हैं। जिसके बाद उसके मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। आरोपी लारेब हाशमी के आतंकी कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है।

हाशमी ने बस कंडक्टर पर हमले के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया था। इस वीडियो के कंटेंट ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए थे। जिसके बाद यूपी एटीएस और आईबी ने भी जांच शुरु कर दी है। जांच एजेंसियों ने लारेब हाशमी के कई करीबी लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।

वहीं हाशमी के मोबाइल के अलावा पुलिस ने उसके घर से मिले कंप्यूटर मोबाइल पेन ड्राइव और चिप को भी जांच के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी और उसके परिवार वालों के बैंक खाते और पासबुक की भी जांच शुरु कर दी गई है।

पाकिस्तानी मौलाना के वीडियो देखता था

इसके अलावा लारेब हाशमी के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की फीस के साथ ही अन्य खर्चों और फंडिंग की भी जांच की जा रही है। हाशमी के मोबाइल ने कई राज उगले हैं। जांच में पता चला है कि वह बीते 8 महीने से लगातार सुबह 4 बजे तक जिहादी वीडियो देखा करता था। दो महीने में उसने पाकिस्तान के मौलाना खादिम हुसैन रिजवी के सबसे ज्यादा वीडियो देखे थे। मौलाना रिजवील तहरीक-ए-लब्बेक का संस्थापक है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चलती बस में लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया था। हमले के बाद लारेब हाशमी भाग गया था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी लारेब हाशमी को जब गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया गया, उस दौरान उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…