• 01/01/2024

भूकंप के तेज झटके के बाद जापान में सुनामी, घर खाली करने की अपील

भूकंप के तेज झटके के बाद जापान में सुनामी, घर खाली करने की अपील
Spread the love

जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां रिक्टर पैमाने पर 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सरकार ने नागरिकों से तटीय इलाके छोड़ने की अपील की है। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए हैं और अपना घर खाली कर बाहर निकल गए हैं। हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। वहीं रेल और हवाई सेवाएं रोक दी गई है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके के बाद समुद्र में 1.2 मीटर (4 फीट) तक ऊंची लहरें उठी। इससे और बड़ी लहर आऩे की आशंका जताई जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक 5 मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए इशिकावा, निगाटा, टोयामा और यामागाटा प्रान्तों के लोगों को तटीय इलाके को छोड़ने की अपील की गई है। 

इसे भी पढ़ें: 500 साल बाद मनुवाद की वापसी; राममंदिर पर कांग्रेस नेता उदित राज के बिगड़े बोल

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अधिकारियों को भूकंप और सुनामी पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खतरनाक स्थित के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा है।

आपको बता दें जापान में मार्च 2022 को फुकुशिमा के तट पर 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें 300 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ, नहीं तो 5 लाख पक्का, अनोखे जॉब से पुलिस भी सकते में

इसे भी पढ़ें: कौन हैं IIT-BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी, PM मोदी, नड्डा और योगी के साथ कांग्रेस ने तस्वीर की जारी

Related post

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने में शिक्षक निभाएं अहम भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने…

Spread the loveराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 82 शिक्षक एवं शिक्षाविद चयनित, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण के रचनात्मक अनुभव नई…
कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा

कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने…

Spread the loveबेंगलुरु । कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2013 में मैसूर में एक घर में आग लगाकर एक ही परिवार के छह…
गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, CM साय ने दी बधाई

गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की शिक्षिका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित, नवाचार और जनभागीदारी से बदली…