• 31/12/2023

कौन हैं IIT-BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी, PM मोदी, नड्डा और योगी के साथ कांग्रेस ने तस्वीर की जारी

कौन हैं IIT-BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी, PM मोदी, नड्डा और योगी के साथ कांग्रेस ने तस्वीर की जारी
Spread the love

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में 60 दिन बाद पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का रहने वाला कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के तौर पर हुई है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीधे बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने आरोपियों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा औऱ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीरें शेयर की है।

क्या है मामला

घटना 1 नवंबर 2023 की IIT-BHU की है। बीटेक में पढ़ने वाली छात्रा देर रात हॉस्टल से टहलने निकली थी। इसी दौरान उसका एक दोस्त भी मिल गया था। दोनों साथ टहल ही रहे थे कि बुलेट सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों के पास असलहे थे। बंदूक की नोंक पर तीनों ने दोनों को धमकाया उनका मोबाइल ले लिया। जिसके बाद छात्रा को सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडिया बनाया। वारदात के बाद आऱोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद कई दिनों तक छात्रों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया था।

मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु की और बीएचयू आईआईटी कैंपस के 170 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। दोनों महीनों बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कौन है तीनों आरोपी

गिरफ्तार तीनों आरोपी बीजेपी के आईटी सेल के पदाधिकारी हैं। कुणाल पांडे वाराणसी में BJP आईटी सेल में महानगर संयोजक के पद पर हैं, सक्षम पटेल BJP आईटी सेल में वाराणसी महानगर सह-संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं तीसरा आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान कार्यसमिति सदस्य BJP आईटी सेल वाराणसी महानगर है।

कांग्रेस ने एक्स पर तीनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 2 महीने पहले BHU के कैम्पस में एक छात्रा का गैंगरेप हुआ। इस मामले को पहले दबाने की कोशिश की गई, जब दबाव बना तो जैसे-तैसे यूपी पुलिस ने FIR लिखी। अब 60 दिन बाद इस घटना में शामिल 3 लोग पकड़े गए हैं। ये सभी BJP के पदाधिकारी हैं। गिरफ़्तारी में देरी शायद इन वजहों से हुई होगी। ये सभी BJP के वरिष्ठ नेताओं के बेहद करीबी हैं। BJP में इतनी अच्छी पकड़ है कि PM मोदी से सीधे मिलते हैं। BJP IT सेल में अच्छी पोजिशन पर हैं। यही है BJP का चाल चरित्र चेहरा।

इसे भी पढ़ें: बड़ा एक्शन: ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकी संगठन घोषित, भारत विरोधी इस्लामिक शासन लागू करने की थी साजिश

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…