• 02/01/2024

Breaking: पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, निर्मम हत्या की ये है वजह

Breaking: पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, निर्मम हत्या की ये है वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी औऱ 3 मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मामला मस्तूरी के ग्राम हिर्री का है। यहां रहने वाला उमेन्द्र केवट रोजी मजदूरी का काम करता है। हर रोज की तरह सोमवार को भी वह मजदूरी पर गया था। वहां से लौटने के बाद देर रात उसका अपनी पत्नी सुनीता केवट के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घर के आंगन में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद वह अंदर कमरे में सो रही दो बेटी 5 वर्षीय खुशी, 4 वर्षीय लिसा, और डेढ़ साल के बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद ही पुलिस थाना पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उसने हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस की टीम गांव पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे चरित्र शंका की बाद निकलकर सामने आई है। आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था। जिसकी वजह से उसने पत्नी सहित तीनों मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।

Related post

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन राज्यों तक फैला था सिंडिकेट, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन…

Spread the loveरायगढ़ । जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लड़कियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण…
CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था लोन, खाते में आते ही ठग ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़ गई पूरी रकम…

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने…

Spread the loveबिलासपुर। बेटी की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे पिता को एक ठग ने हमदर्दी का झांसा देकर…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा…

Spread the loveरायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर…